{"_id":"6aa05a992ad8221b64036b24","slug":"laborer-beaten-after-being-locked-in-a-cowshed-face-smeared-with-soot-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-156777-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गोशाला में बंद कर मजदूर को पीटा, मुंह पर पोती कालिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गोशाला में बंद कर मजदूर को पीटा, मुंह पर पोती कालिख
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गांव निवासी मिथिलेश (22) ने थाने में तहरीर देकर गोशाला में बंद कर रवि राय, संदीप राय और मंजू देवी पर मारपीट और मुंह पर कालिख पोतने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी रवि राय को शांति भंग में जेल भेज दिया है। मिथिलेश ने आरोप लगाया है कि वह रवि राय की गोशाला में प्रतिमाह 7,500 रुपये पर पशुओं की देखभाल करता था।
एक महीना पूरा होने के बाद जब वह 5 सितंबर को मजदूरी मांगने रवि राय के घर गया, तो उसे गाली देकर भगा दिया गया। 6 सितंबर को शाम करीब 6 बजे रवि राय अपनी पत्नी के साथ मिथिलेश के घर आया और उसे घसीटते हुए मारते-पीटते गोशाला में ले गया।
विज्ञापन
वहां, मिथिलेश पर चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए उसके मुंह पर कालिख पोती गई और पेड़ से बांध दिया गया। इसके बाद रवि राय, संदीप राय और मंजू देवी ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई की और उसे जबरन गोशाला में काम करने का दबाव बनाने लगे।
थानाध्यक्ष रौनापार सुनील कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और रवि राय को शांति भंग में जेल भेजा गया है। मामले की जांच के साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।