{"_id":"6aa05a177dcc83d2a801be94","slug":"bsf-nabs-sukhjinder-a-smuggler-who-used-drones-to-procure-weapons-amritsar-news-c-75-1-trn1001-101276-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: ड्रोन से असलहा मंगवाने वाला तस्कर सुखजिंदर बीएसएफ ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: ड्रोन से असलहा मंगवाने वाला तस्कर सुखजिंदर बीएसएफ ने दबोचा
Wed, 09 Sep 2026 12:25 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
दो अवैध पिस्टल व मोबाइल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री खडूर साहिब। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने एक बड़े तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर पाकिस्तान बैठे तस्करों से ड्रोन के माध्यम से असलहा मंगवाता था। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान सुखजिंदर सिंह उर्फ बाबा हवेलियां के रूप में हुई है।
बीएसएफ ने उसके कब्जे से दो विदेशी पिस्टल, दो मैगजीन, तीन कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया। थाना सराय अमानत खां में तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। बीएसएफ की 115 बटालियन के कंपनी कमांडेंट विजय कुमार शर्मा को सूचना मिली थी कि सुखजिंदर सिंह कंटीली तार के पार वाले खेत से असलहे की खेप मंगवाता था। इसके बाद गांव हवेलियां क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों ने चौकसी बढ़ा दी। सुखजिंदर सिंह खेत में पहुंचा और ड्रोन से गिराया गया एक पीला पैकेट उठा लिया। बीएसएफ जवानों ने उसे मौके पर ही पैकेट समेत हिरासत में ले लिया। कंपनी कमांडेंट विजय कुमार शर्मा ने पैकेट की जांच की।
बरामदगी और आगे की कार्रवाई
जांच के दौरान पैकेट से मेड इन ऑस्ट्रिया की 9 एमएम की दो पिस्टल मिलीं। इसके साथ ही दो मैगजीन, तीन कारतूस और एक मोबाइल भी बरामद हुआ। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि बीएसएफ ने सुखजिंदर सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने उससे पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।