{"_id":"5aac138a4f1c1bab758b5c4a","slug":"3lac-cash-of-trader-theft-from-bank-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘छोटू’ उस्ताद ने बैंक में व्यापारी के उड़ाए तीन लाख रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘छोटू’ उस्ताद ने बैंक में व्यापारी के उड़ाए तीन लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
रामपुर शहर कोतवाली में कोतवाल को जानकारी देते व्यापारी। अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से शुक्रवार को एक किशोर ने गल्ला व्यापारी का तीन लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बैग उड़ाने वाले किशोर की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस पर पुलिस ने गल्ला व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर ली है।
गंज थाना क्षेत्र के पुराना गंज निवासी नीरज खंडेलवाल की मिस्टन गंज में गल्ले की दुकान है। नीरज खंडेलवाल शुक्रवार दोपहर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पहुंच, जहां उन्होंने नगलिया आकिल के विशाल राइस मिल के अमजद अली और आमिर अली से तीन लाख रुपये लिए और उसे बैंक में जमा करने लगे।
विज्ञापन
इस बीच उन्होंने नोटों से भरा बैग सोफे पर रखा और वह फोन पर बात करने लगे। इस बीच एक किशोर उनका नोटों से भरा बैग उड़ाकर ले गया। बैग को गायब देख नीरज खंडेलवाल के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
नीरज खंडेलवाल ने मदद के लिए शोर मचाया लेकिन तब तक किशोर बैग लेकर गायब हो चुका था। इस बीच उन्होंने मामले की जानकारी परिवार के सदस्यों और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शहर कोतवाल ने मौका मुआयना किया और फिर व्यापारी से जानकारी की।
पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज को भी तलाशा, लेकिन बैग लेकर भागने वाला किशोर नहीं मिला। फिलहाल व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।