फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों के घर दबिश

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों के घर दबिश

Sun, 26 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों  के घर दबिश
सैदनगर। नगलिया आकिल में पुलिस पर हुए हमले के बाद जहां एक ओर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है,वहीं दूसरी ओर हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एक्टिव हो गई है। पुलिस ने गिरफ्तारी को ताबड़तोड़ छापेमारी की। हालांकि कोई हत्थे नहीं चढ़ा। इस बीच पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गोवंशीय पशु का वध किए जाने की सूचना पर नगलिया आकिल गांव में पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला बोलकर दौड़ा लिया था। हमलावरों ने एक दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों को मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस पर हमले की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों रिपोर्ट दर्ज करली थी। तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने उसके घर से गोमांस और गोवंशीय पशुओं की खाल बरामद कर ली थी। ,जिस पर अतीक और उसके परिवार के लोगों ने खालों और मांस को छीनने की कोशिश शुरू कर दी थी। इसी कोशिश में हंगामा खड़ा हो गया था। फिर पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया था। लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया था, जिससे पुलिस कर्मियों में भगदड़ मच गई थी। इस दौरान हमलावरों ने पुलिस कर्मियों की जमकर पिटाई की थी। पूरे दिन बवाल की स्थिति बनी रही थी। बचे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने देर रात उनके घर पर दबिश दी। लेकिन कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका।
विज्ञापन

16 लोगों पर पुलिस पर हमला करने पर तो पांच गोवध में नामजद
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नगलिया आकिल में शुक्रवार को पुलिस ने गोवध की सूचना पर अतीक के घर पर छापा मारकर वहां से गाय की खालें बरामद कर ली थी। उसके बाद लोगों ने पुलिस को पीट दिया था। बाद में जानकारी मिलने के बाद कई थानों की फोर्स और पीएससी वहां पर पहुंच गई थी। उसके बाद लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। पुलिस पर निर्दोष लोगों को पीटने और लूटपाट करने का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 16 लोगों पर पुलिस पर जानलेवा हमला करने की कार्रवाई की है। इसके अलावा पांच लोगों पर गोवध करने की रिपोर्ट दर्ज की है।तीन आरोपी जेल जा चुके है।बचे आरोपियों को तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed