फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   फ्लैग- लूट की योजना बना रहे अंतरजनपदीय बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

फ्लैग- लूट की योजना बना रहे अंतरजनपदीय बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

Sun, 13 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
फ्लैग- लूट की योजना बना रहे अंतरजनपदीय बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़
लुटेरों से मुठभेड़ में दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिस कर्मी घायल
विज्ञापन

रामपुर। लूट की साजिश रच रहे आठ अंतरजनपदीय बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस और बदमाशों में जमकर गोलियां चलीं, दो इंस्पेक्टर और चार दरोगा समेत आठ पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस कार्रवाई में दो बदमाश भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कई पिस्टल, कारतूस और दो कारें और एक बाइक मिली हैं। जबकि सिविल लाइंस स्थित ओम ज्वैलर्स और सराफा कारीगर के यहां से लूटे सोने के जेवर और चांदी के साथ आठ हजार की नकदी बरामद की है। शनिवार को सुबह तड़के करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अंतरजनपदीय बदमाश जजेज रोड पर दो कारों में सवार होकर बिलासपुर और कुंडा में लूटपाट की योजना बना रहे हैं। एसपी के आदेश पर सिविल लाइंस और कोतवाली पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने इन बदमाशों की चारों ओर से घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। काफी देर दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं, जिससे आसपास कालोनी में लोग सहम गए। इस गोलीबारी में दो बदमाश दिल्ली के थाना तिहारपुर वजीराबाद निवासी रियासत पुत्र हामिद अली और इलियास पुत्र हबीब खां घायल होकर गिर पड़े। बदमाशों की गोली से सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ब्रजकिशोर मिश्रा, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह, दरोगा सतीश कुमार, एसएसआई ब्रजेश कुमार सिंह, इंद्रेश कुमार, धर्मेंद्र गिरि, सिपाही भूप सिंह घायल हो गए। इस बीच पुलिस ने सभी बदमाशों को दबोच लिया। सभी घायल पुलिस कर्मी और दोनों बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों बदमाशों को पुलिस कस्टडी में मेरठ रेफर कर दिया। पकड़े गए बदमाशों में गाजियाबाद के पूूजा कालोनी निवासी जहीर खान, मुजफ्फर नगर का रहने वाला इरशाद, निसार, गाजियाबाद के हाशिम के पास से 15 जुलाई को हुई ओम ज्वैलर्स के मालिक विवेक अग्रवाल से 15 लाख के जेवर की लूट में 237 ग्राम सोना (पीली धातु), दो किलो 200 ग्राम चांदी (सफेद धातु), आठ हजार रुपये और कोतवाली में हुई सोना कारीगर नईम से 12 लाख की लूट में कुछ ग्राम सोना बरामद किया है। बदमाशों पर पिस्टल कारतूस और दो कारें व एक मोटर साइकिल बरामद की है। चारों बदमाशों को पकड़े जाने की एसपी डा. विपिन ताडा ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। बाद में बदमाशों को जेल भेज दिया। एसपी डा विपिन ताडा का कहना है कि बदमाशों का आपराधिक इतिहास तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed