फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   दोहरे हत्याकांड के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

दोहरे हत्याकांड के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Thu, 03 May 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
रामपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव पर्वत सिंह यादव और होमगार्ड की मंगलवार को हुई हत्या मामले में पुलिस ने दो परिवारों के आठ सदस्यों समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच समेत अन्य टीम बनाई गई हैं। एसपी ने भी इस मामले में तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के करीबी सपा के पूर्व जिला सचिव पर्वत सिंह यादव और होमगार्ड उमराव सिंह की मंगलवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की इस वारदात के बाद गांव में कई घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा था। गुस्साए लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया था। हत्या के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने पर्वत सिंह यादव के चाचा हेतराम की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को दी गई तहरीर में हेतराम ने हत्या के पीछे मुख्य वजह सियासी रंजिश बताया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में दीनपुर निवासी सुरेश, सुरेंद्र, एवरन, गोविंद और सोमेश के साथ-साथ इसी गांव के त्रिमल, कैलाश उर्फ कलुवा और ट्विंकल को भी नामजद किया है। इसके साथ ही वीर सिंह और उसके बेटे रंजीत को भी मामले में नामजद किया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आरोपियों के रिश्तेदारों तक के घरों में छापेमारी की लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ पाया। पुलिस ने हालांकि इस मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ केमरी आशुतोष तिवारी ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस के साथ ही अन्य पुलिस की टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed