फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   देवदार के 17 स्लीपर जब्त, एक गिरफ्तार

देवदार के 17 स्लीपर जब्त, एक गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2017 09:35 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
देवदार के 17 स्लीपर जब्त, एक गिरफ्तार
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

कोटगढ़ वन मंडल के तहत हाटू-नारकंडा बीट में वन कर्मचारियों ने देवदार के 17 अवैध स्लीपरों के साथ एक युवक को पकड़ा। कर्मचारियों ने सभी स्लीपरों को जब्त कर लिया। वन विभाग ने पुलिस थाना कुमारसैन में मामला दर्ज करवाया। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वन मंडल कोटगढ़ के तहत नूण सिद्धपुर सड़क पर देर रात एक जीप में देवदार के अवैध स्लीपर लोड किए जा रहे थे। वीरवार रात करीब नौ में गश्त के दौरान कोटगढ़ रेंज के इंचार्ज मोहनलाल, फॉरेस्ट गार्ड नारकंडा हाटू बीट कमलजीत, फॉरेस्ट गार्ड शिलारू बीट विनोद और वन कर्मचारी राजेंद्र ने मौके पर पिकअप नंबर एचपी 62-3450 में देवदार के स्लीपर लोड करते हुए देखा। इसके बाद वन कर्मचारियों को देख कर कुछ लोग वहां से भाग गए। इसके चलते उन्हाेंने नीटू निवासी गांव नूण को पकड़ लिया। वन विभाग ने मौके से देवदार के 17 स्लीपर जब्त किए। कोटगढ़ के डीएफओ एचके गुप्ता ने बताया कि पुलिस थाना कुमारसैन में मामला दर्ज कर दिया गया है। पकड़े गए एक युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, इस बारे में कुमारसैन पुलिस थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि एक युवक कोे गिरफ्तार करने के बाद में कोर्ट में पेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed