{"_id":"6aaa198ae414dc306a0b9936","slug":"speeding-pickup-truck-hits-motorcyclist-from-behind-killing-the-young-man-vehicle-overturns-after-the-accident-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4729790-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहडोल: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, भागने के चक्कर में पलटा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, भागने के चक्कर में पलटा वाहन
Wed, 16 Sep 2026 02:51 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:51 PM IST
सार
देवलौंद थाना क्षेत्र बाइक सवार को टक्कर मारकर भागी तेज रफ्तार पिकअप करीब एक किलोमीटर दूर जाकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना देवलौंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा जगमल के पास हुआ। टक्कर के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से भाग निकला लेकिन घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भोलहरा निवासी पिंटू कोल (20) बाइक से बुढ़वा से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जगमल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: छतरपुर: तेज रफ्तार बस ने टैक्सी को मारी टक्कर, नानी की अंत्येष्टि में जा रही मासूम की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अस्पताल भिजवाया। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि जिस पिकअप से हादसा हुआ था, वह घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर आगे जाकर पलट गई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पिकअप वाहन पलटा हुआ मिला, लेकिन उसमें चालक या अन्य कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा कराया है। वाहन की पहचान और उसके चालक की तलाश की जा रही है। देवलौंद थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर से दुर्घटना करने वाली पिकअप को जब्त कर थाने लाया गया है। मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी गई है।
