फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   शाहबाद के खरसौल गांव में मिला हथगोले और विस्फोटक सामग्री का जखीरा

शाहबाद के खरसौल गांव में मिला हथगोले और विस्फोटक सामग्री का जखीरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद के खरसौल गांव में मिला हथगोले और विस्फोटक सामग्री का जखीरा

विज्ञापन

शाहबाद (रामपुर)। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के खरसौल गांव में एक किसान के ट्यूबवेल के कमरे में हथगोले और विस्फोटक सामग्री का जखीरा मिला है। सूचना पर पहुंची पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और बरेली सेे आई बम निरोधक दस्ते की टीम ने हथगोलों को निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच कर रही है कि आखिर भारी मात्रा विस्फोटक सामग्री जुटाए जाने का मकसद क्या था।

शाहबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि खरसौल गांव में नईमुद्दीन के ट्यूबवेल पर असलहे हैं। सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह जब वहां पुलिस पहुंची तो ट्यूबवेल के कमरे में दो बोरियों में 25-30 हथगोले रखे हुए मिले। इसके अलावा वहां पर अन्य विस्फोटक सामग्री और पाउडर भी मिला। विस्फोटक सामग्री का जखीरा मिलने पर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। तत्काल आला अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया। सूचना पर एसपी डॉ. अजयपाल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। गांव के लोगों को वहां पर आने से रोक दिया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। दोपहर को बरेली से बम निरोधक दस्ता वहां पहुंचा और हथगोलों को निष्किय कर दिया। ट्यूबवेल के कमरे में मिले अन्य विस्फोटक सामग्री और पाउडर की जांच की जा रही है कि वह क्या है। पुलिस के मुताबिक ट्यूबवेल के कमरे से जो पाउडर मिला है वह रेड फास्फेट हो सकता है। शाहबाद पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच इस बिंदु पर केंद्रित है कि भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जुटाए जाने का मकसद क्या था। इसमें किसी आतंकी संगठन का हाथ तो नहीं है, इसका मकसद रामपुर को दहलाने का तो नहीं है। फिलहाल पुलिस अभी इस मुद्दे पर खुलकर कुछ नहीं बता रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उससे अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed