फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बंद मकान का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी

बंद मकान का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी

Tue, 20 Nov 2018 01:06 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
बंद मकान का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी
दढ़ियाल। कस्बे के फत्तावाला में एक बंद पड़े मकान को चोर निशाना बनाकर वहां से घरेलू सामान बर्तन जेवरात सहित तीन लाख का सामान गायब कर दिया गया। मकान स्वामी को मोहल्ले के लोगों ने फोन से सूचना दी इसके बाद मकान स्वामी ने गांव के तीन लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दढ़ियाल मुस्तहकम के फत्तावाला निवासी सुशील कुमार चौरसिया पिछले काफी दिनों से परिवार सहित मेरठ के खंदक बाजार मोहल्ले में रहते हैं। उनके फत्तावाला स्थित मकान में ताला लगा था आरोप है कि रविवार की तड़के गांव के ही कुछ लोगों ने उसके मकान का ताला तोड़कर उसमे रखा डबल बैड ,पीतल और तांबे के बर्तन सोने चांदी के जेवरात सामान से भरे सात संदूक और जमीनों के कागजात समेत तीन लाख का सामान डनलपों में भरकर गायब कर दिया।
विज्ञापन

सामान ले जाते देख मोहल्ले के कुछ लोगों ने उन्हें फोन से सूचना दी। आरोप है कि सूचना के बाद उसने पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। पीड़ित शाम को गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने टांडा कोतवाली पहुंचकर गांव के तीन लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बल्कि टांडा कोतवाली से भी तहरीर को दढ़ियाल चौकी जांच के लिए भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed