फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बैंक मैनेजर से मिलकर प्रोफेसर को लगाया था लाखों का चूना

बैंक मैनेजर से मिलकर प्रोफेसर को लगाया था लाखों का चूना

Sun, 22 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बैंक मैनेजर से मिलकर प्रोफेसर को लगाया था लाखों का चूना
रामपुर। एक बैंक के प्रबंधक की साठगांठ से तीन लोगों ने पंतगनगर यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर के नाम से दस लाख का कर्ज लिया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि इस मामले में तत्कालीन बैंक प्रबंधक को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

धोखाधड़ी का यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है। गूजर टोला निवासी माजिद अली पंतनगर यूनिवर्सिटी से रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। आरोप है कि उनकी जमीन के फर्जी कागजात तैयार कराकर कुछ लोगों ने एक बैंक की काशीपुर गांव की शाखा से दस लाख का कर्ज ले लिया था। रिटायर्ड प्रोफेसर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गंज पुलिस ने इस मामले में काशीपुर गांव निवासी मेहंदी हसन, अजीमनगर थाना क्षेत्र के आंगा गांव निवासी हसीन खां और स्वार के रसूलपुर गांव निवासी अफसर को गिरफ्तार किया है। गंज कोतवाल विरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की काशीपुर शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से माजिद अली खां की फर्जी किसान बही बनाकर दस लाख रुपये का कर्जा ले लिया। बताया कि इस मामले में बैंक की काशीपुर शाखा से तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित झा की भूमिका भी सामने आई है। उन्हें भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी हो जाएगी। सीओ सिटी ओपी आर्य ने बताया कि इस मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed