फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cooprative bank workers will get bonus

जिला सहकारी बैंक ने 225 कर्मचारियों को दिया दिवाली का उपहार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
cooprative bank workers will get bonus
रामपुर। जिला सहकारी बैंक की ओर से अपने 225 कर्मचारियों को दिवाली का उपहार दिया जाएगा। कर्मचारियों को बोनस के रूप में 52.35 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। इससे कर्मचारियों में खुशी है।
विज्ञापन

यूं तो रामपुर जिला सहकारी बैंक हाल ही में कर्मचारियों के काले कारनामों को लेकर चर्चा में रही। नए-नए घोटाले सामने आए, जिसमें अब तक करीब 22 अधिकारी एवं कर्मचारी निलंबित हो चुके हैं। लेकिन, इसके बाद भी बैंक की ओर अपने कर्मचारियों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। निलंबित कर्मचारियों को छोड़कर बैंक की ओर से 225 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिवाली का बोनस दिया जाएगा। इसके लिए कार्यकारिणी की बैठक में सहमति बन गई है। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन देवकरन गंगवार ने बताया कि दिवाली पर 225 कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। यह बोनस ऐसे कर्मचारियों को दिया जाएगा, जिनका काम बहुत अच्छा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को 52.35 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। बैंक प्रबंधन के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed