फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Compartment and improvement exams to be held at Khurshid College on the 28th.

Rampur News: खुर्शीद कॉलेज में 28 को होगी कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Compartment and improvement exams to be held at Khurshid College on the 28th.
रामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट तथा इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों और परीक्षा केंद्रों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने आदेश जारी किया है, जिसमें हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे कराई जाएगी। इसके अलावा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा उसी दिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

दोनों ही परीक्षाएं राजकीय खुर्शीद कन्या इटंर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। डीआईओएस ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों, केंद्र व्यवस्थापकों, अध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश और निकास के समय अनावश्यक भीड़ न लगे, इसके लिए विशेष व्यवस्था करने को कहा गया है। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी परीक्षा कक्षों और स्ट्रांग रूम में वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी तथा राउटर पूरी तरह सक्रिय रखे जाएंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा मुख्य परीक्षा की तरह डबल लॉक युक्त स्ट्रांग रूम में की जाएगी तथा प्रश्नपत्रों के पैकेट सीसीटीवी निगरानी में ही खोले और वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बेवसाइट से अपलोड होंगे प्रवेश पत्र
रामपुर। डीआईओएस ने बताया कि संबंधित प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट से परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उन्हें उपलब्ध कराएंगे। साथ ही सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनकी जांच और बैठने की व्यवस्था समय से पूरी की जा सके। संवाद



---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed