{"_id":"60c8eae08ebc3e3567495ebd","slug":"common-service-center-facilities-started-at-seven-post-offices-in-the-district-rampur-news-mbd392344452","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सात डाकघरों पर शुरू हुई कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सात डाकघरों पर शुरू हुई कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले में सात डाकघर शाखाओं पर लोगों के लिए कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधाएं शुरू की गईं हैं। लोग इन सेंटरों से पैन कार्ड, आधार कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर अन्य तमाम सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही जिले में अन्य डाकघर शाखाओं में भी यह सुविधाएं शुरू की जाएंग्रे।
अब तक डाकघर में सिर्फ डाक विभाग संबंधी योजना के साथ ही आधार कार्ड व पासपोर्ट संबंधी कार्य होते थे। इन सेवाओं के साथ वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर और रेलवे रिजर्वेशन की सेवा भी मुख्य डाकघर शाखा पर मिल रही थी, लेकिन अब लोग कॉमन सर्विस सेंटर पर मिलने वाली 73 सेवाओं का लाभ डाकघर शाखाओं में भी ले सकेंगे। जिले में कुल 22 डाकघर शाखाएं हैं, जिनमें से सात डाकघर शाखाओं पर कॉमन सर्विस सेंटर की सेवा शुरू कर दी गई है। इन केंद्रों पर लोग पैन कार्ड के लिए आवेदन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय व जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मजदूरों का पंजीकरण आदि करा सकते हैं।
इन डाकघर शाखाओं में मिलेगी सेवा
- रामपुर प्रधान डाकघर, सीएंडएम स्टोर, मिस्टनगंज, रामपुर चौक, पहाड़ी गेट, शाहबाद और टांडा बादली।
यह सुविधाएं मिलेंगी कॉमन सर्विस सेंटरों पर
- जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास, जाति आदि के प्रमाण पत्र, पैन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन, आधार कार्ड, स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा, वाहन बीमा, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का बीमा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फसल सहायक योजना, मजदूरों का पंजीकरण, पेंशन श्रम योगी, जनधन पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, पीएम श्रम योगी जनधन पेंशन योजना, रेलवे रिजर्वेशन, टीडीएस रिटर्न आदि।
विज्ञापन
15 शाखाओं पर भी शीघ्र मिलेंगी सुविधाएं
रामपुर। जिले में डाकघर की कुल 22 शाखाएं हैं, इनमें से सात शाखाओं पर कॉमन सर्विस सेंटर सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही शेष 15 शाखाओं पर भी यह सुविधा शीघ्र मिलनी शुरू हो जाएगी। प्रधान डाकघर शाखा के पोस्टमास्टर सत्यप्रकाश ने बताया कि अभी 15 शाखाओं की आईडी बन रही है। आईडी बनते ही इन शाखाओं पर भी कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधाएं मिलने लगेंगी।