फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cold and fog

कोहरे और ठंड का सितम जारी, ठहरी जिंदगी 

Sat, 10 Dec 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामपुर/टांडा/मिलक/शाहबाद। 
अमर उजाला ब्यूरो रामपुर/टांडा/मिलक/शाहबाद।  Updated Sat, 10 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

कोहरे और कड़ाके की ठंड का सितम लोगों को खूब सता रहा है। तीसरे दिन भी कोहरे की चादर दिनभर ऐसी तनी कि लोग परेशान हो उठे। कड़ाके की सर्दी में जिंदगी ठहर गई है। लोग दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर  निकले। सड़क से लेकर ट्रैक तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। जिले में न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस तक मापा गया है। 

उत्तर भारत इस वक्त कोहरे की जद में है। रामपुर पर भी कोहरे का सितम खूब सता रहा है। कड़ाके की ठंड तीसरे दिन भी जारी रही। गुरुवार की रात में कोहरे ने शहर को आगोश में ले लिया और रातभर कोहरा छाया रहा। शुक्रवार की सुबह बच्चे कोहरे के बीच ही स्कूल जाते हुए दिखे। हाईवे से लेकर अन्य सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते रहे।  दोपहर के बाद कोहरा छंटा तो धूप निकली। शाम होने के बाद एक बार फिर कोहरा शहर में छा गया। लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन



टांडा नगर व क्षेत्र मे पूरे दिन छाया रहा घना कोहरा। लगातार तीन दिस से कोहरा छाए रहने से ठिठुरन बढ़ी। सुबह के समय छोटे बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलक नगर एवं क्षेत्र में शुक्रवार को पूरे दिन घने कोहरे की चादर छाई रही।  कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी ने नगर पालिका के ईओ से अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है। शाहबाद में चौथे दिन भी कोहरे का कोहराम जारी रहा पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। सर्दी के साथ गलन भी बढ़ गई है। गर्म कपड़ों में लिपटे हुए भी लोगों की पूरे दिन कंपकंपी छूटती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed