फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Civil engineer died in an accident while returning from Bareilly

Rampur News: बरेली से लौटते समय हादसे में सिविल इंजीनियर की मौत

Sat, 03 May 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 03 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Civil engineer died in an accident while returning from Bareilly
शाहबाद। बरेली से काम निपटाकर घर लौट रहे एक सिविल इंजीनियर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ओसी गांव निवासी जुनैद (30) के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर है। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शुक्रवार शाम को शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ओसी गांव निवासी शेर मोहम्मद के मंझले बेटे जुनैद अलीगढ़ की एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। कंपनी के कार्य से वह कुछ दिन पहले ही घर आए थे। बृहस्पतिवार को वह कंपनी के निर्देश पर बरेली हेड ऑफिस गए थे।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह लौट रहे थे, तब शाहबाद के बंदार गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए जुनैद को तुरंत निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां से उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इसी दौरान उनके बड़े भाई आमिर ने फोन किया, जिसे किसी राहगीर ने रिसीव कर उन्हें हादसे की सूचना दी। परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल जुनैद को अन्य अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं और उन्होंने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इन्कार करते हुए शव को गांव ले जाकर शुक्रवार शाम को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।


शादी के 15 माह बाद ही हादसे ने उजाड़ दिया सुहाग, गर्भवती पत्नी बेहाल
बीते साल फरवरी में शादी कर अपना घर बसाने वाले जुनैद की जिंदगी सिर्फ 15 महीने की गृहस्थी तक ही सीमित रह गई। बृहस्पतिवार रात हुए सड़क हादसे में उनकी मौत के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी ताहिरा गर्भवती हैं और पति की असमय मौत से बदहवासी की हालत में हैं। एक खुशहाल परिवार की उम्मीदें और सपने, एक ही हादसे में चकनाचूर हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed