फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cinema hall will open with full capecity

अब पूर्ण क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल व मल्टीप्लेक्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
cinema hall will open with full capecity
रामपुर। कोरोना संक्रमण की वजह से लंबे समय तक बंद रहे और काफी समय से आधी क्षमता के चल रहे सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स आदि अब पूर्ण क्षमता के साथ खुलेंगे। इस बावत शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके बाद जिलाधिकारी ने भी आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते मार्च 2020 से लागू हुए लॉकडाउन के बाद से तमाम गतिविधियां बंद थीं। हालांकि, बीच में कुछ समय के बाद सिनेमा हॉल आदि आधी क्षमता के साथ खोल दिए गए थे। किन्तु, इसके बाद कोरोना संक्रमण की दूूसरी लहर घातक होने की वजह से सरकार को फिर से लॉकडाउन लगाना पड़ा था, जिसके बाद सबकुछ बंद हो गया था। हालांकि, संक्रमण कम होने के बाद सरकार ने सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, जिम, स्वीमिंग पुल आदि 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोल दिए गए थे। जिसके बाद से यही सिलसिला चल रहा है। शनिवार को सरकार के आदेश जारी होने के बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जिम, मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग हॉल आदि पूर्ण क्षमता के साथ खोलने के आदेश जारी कर दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि अब सभी गतिविधियां पूर्ण रूप से चालू रहेंगी। हालांकि, कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed