{"_id":"5d306b368ebc3e6d117f2222","slug":"change-weather-rampur-news-mbd3153934196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर बदलता रहा मौसम का मिजाज, कभी बारिश तो कभी तेज धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर बदलता रहा मौसम का मिजाज, कभी बारिश तो कभी तेज धूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन भर बदलता रहा मौसम का मिजाज, कभी बारिश तो कभी तेज धूप
आर्द्रता भी 65 से 90 फीसदी के बीच रही
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। गुरुवार को दिन भर मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी तेज धूप खिल उठी तो कभी बारिश हो गई। कभी बारिश कभी धूप के कारण आर्द्रता के स्तर में काफी बदलाव आया और गुरुवार को आर्द्रता 65 से 90 फीसदी के बीच रही।
गुरुवार तड़के बारिश के बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। लेकिन, कुछ देर बाद ही घने बादल छा गए और करीब साढ़े ग्यारह बजे से एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। दिन में दो बार मौसम ने करवट बदली और तेज धूप के बाद बारिश हो गई। बारिश थमते ही आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकलने लगी। गुरुवार को आसमान में बादल सिर्फ बारिश के दौरान ही रहे, इसके अलावा मौसम साफ बना रहा। मौसम के थोड़ी-थोड़ी देर में बदलने के कारण सुबह के वक्त आर्द्रता 90 फीसदी के करीब पहुंच गई तो शाम को 65 फीसदी रह गई। हवाओं की रफ्तार भी बारिश रुकते ही थम सी गई और बारिश रुकने के बाद 6 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ही हवाएं चलीं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन, मौसम में लगातार बदलाव के कारण बदली आर्द्रता के कारण इसका अहसास करीब 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास का रहा। बारिश के कारण जिले भर में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। ज्वालानगर में सुबह के समय ही करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।