फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   CBSE: 18 students left English exam

सीबीएसई : 18 विद्यार्थियों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
CBSE: 18 students left English exam
रामपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के 13 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। कड़ी जांच पड़ताल के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने दिया गया। अंग्रेजी का प्रश्न पत्र देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। परीक्षा के दौरान सचल दलों ने भी जिले के परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कड़े इंतजाम किए गए। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इन दिनों 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं हो रहीं है। सोमवार को दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा हुईं। यह परीक्षा जिले के सभी 13 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर बच्चों का पहुंचना शुरू हो गया था। कक्ष निरीक्षकों के साथ ही आंतरिक सचल दलों ने कड़ी निगरानी के बाद बच्चों को कक्षाओं में प्रवेश दिया। परीक्षा को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। पेपर देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। परीक्षार्थियों का कहना था कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र ठीक था, जिसे अच्छे से किया। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर नीरज तिवारी ने बताया कि सोमवार को परीक्षा में 3552 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान 18 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन



-----------------------

यूपी बोर्ड: आज होगी 10वीं की गणित की परीक्षा
यूपी बोर्ड की 10वीं के छात्रों की मंगलवार को गणित की परीक्षा होगा। परीक्षा को लेकर यूपी बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। 10वीं के छात्रों की परीक्षा पहली पाली में होगी। इस परीक्षा में 28 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed