फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car rammed into other vehicles to avoid fines, father and daughter injured

जुर्माने से बचने को दौड़ाई कार अन्य वाहनों से भिड़ी, पिता-पुत्री घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Car rammed into other vehicles to avoid fines, father and daughter injured
स्वार (रामपुर)। लॉकडाउन का पालन कराने को चेकिंग कर रही पुलिस ने कार सवार युवक को रोक लिया, और बेवजह लॉकडाउन में निकलने पर जुर्माना चुकाने को कहा। इस पर युवक ने अपनी कार को दौड़ा लिया। पुलिस ने कार का पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को पीछा आते देख कार लेकर भागा व्यक्ति घबरा गया और घबराहट में उसने सामने से आ रहीं दो कारों व एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह और उसकी बेटी चोटिल हो गए। कारों की टक्कर होते देख पुलिस घायलों को बिना देखे ही वापस आ गई।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस स्वार-रामपुर मार्ग पर लॉकडाउन पालन कराने को चेकिंग कर रही थी। इसी बीच नगर की ओर से टांडा के गांव सुरजनपुर निवासी एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ कार में आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने उसे रोक लिया और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पांच हजार का जुर्माना भरने को कहा। इस बीच उसने अपनी कार को दौड़ा लिया। जिस पर कोतवाली पुलिस ने भी कार सवार युवक का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

युवक ने घबराहट में अपनी कार की रफ्तार को बढ़ा दिया। इस दौरान समोदिया गांव के सामने घबराहट में उसने रामपुर की दिशा से कार से आ रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिलाल अली की कार और एक अन्य कार में टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर में कार सवार व्यक्ति व उसकी बेटी भी चोटिल हो गए। टक्कर होते देख अन्य राहगीरों व गांव में मौजूद लोगों ने पिता-पुत्री को कार से बाहर निकाला और उन्हें निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भिजवाया। जहां सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस दौरान कार की टक्कर से बाइक सवार पट्टीकला निवासी दो युवक भी चोटिल हो गए। उधर कार सवार का पीछा करने वाले पुलिसकर्मी हादसा देख वापस मुड़ गए। उन्होंने घायलों को देखना व उपचार दिलाना तक मुनासिब नहीं समझा। वाहनों का पीछा करने से हुए हादसे और मौके पर घायलों को न देखने पर लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। वहीं कोतवाल आरएस बघेल से जानकारी करने पर उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि यदि कोई रिपोर्ट दर्ज कराने आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस की पिटाई से रिक्शा चालक के हाथ में फ्रैक्चर
स्वार (रामपुर)। नगर के मोहल्ला काशीपुर निवासी एक रिक्शा चालक 12 मई को अपनी बुआ के घर राशन लेने जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान लॉकडाउन को लेकर चेकिंग कर रही पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी थी। शनिवार को एमडीपी के प्रदेश अध्यक्ष अरशद वारसी ने पीड़ित रिक्शा चालक के हाथ का एक्स-रे कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की पिटाई से उसके हाथ में फैक्चर हो गया है। मामले में अरशद वारसी ने उच्च अधिकारियों से आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed