फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car driver collides with bike, a young man riding a bike dies

कार चालक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार एक युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Car driver collides with bike, a young man riding a bike dies
स्वार। तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मौजूद लोगों ने कार चालक को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर टांडा की नगर पंचायत दढ़ियाल एहतमाली निवासी 18 वर्षीय सरताज अपने दोस्त निजाम (18) के साथ नगर से खरीदारी कर बाइक से घर वापस जा रहा था। बाइक सवार जैसे ही स्वार मुंशी गंज मार्ग स्थित गांव अलीनगर जागीर के सामने पहुंचे तभी मुंशीगंज की दिशा से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। दुर्घटना में युवक सरताज की मौके पर ही मौत हो गई। सरताज हाईस्कूल का छात्र बताया गया है। कार चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, तो मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया ओर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक को हिरासत में लेकर घायल निजाम को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। सूचना मिलते ही मृतक छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed