फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   blames decide against azajm kha

डीएम को लेकर भाषण के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी समेत तीन मामलों में आजम खां के खिलाफ आरोप तय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
blames decide against azajm kha
रामपुर। लोकसभा चुनावों के प्रचार में भाषण के दौरान डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने समेत भड़काऊ भाषण और आचार संहिता उल्लंघन के तीन मामलों में सपा सांसद आजम खां के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं। इस दौरान आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट की कार्रवाई के दौरान उपस्थित रहे। इन मामलों में कोर्ट ने गवाह को तलब करते हुए गवाही के लिए 23 नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान आजम खां के खिलाफ मिलक थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिसमें आरोप था कि आजम खां ने प्रचार के दौरान डीएम समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसकी वीडियो प्रभारी वीडियो निगरानी टीम अनिल चौहान के पास पहुंची थी। जिस पर उन्होंने मिलक थाने में 9 अप्रैल 2019 को दो वर्गों में वैमनस्यता पैदा करने और अपमानजनक शब्दों के प्रयोग के आरोप में आजम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

दूसरा मामला शहजादनगर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में प्रभारी वीडियो निगरानी टीम अनिल चौहान ने आजम खां के एक वीडियो के आधार पर 10 अप्रैल 2019 को अपमानित करने के उद्देश्य से भाषण देने का आरोप लगाते हुए इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला शाहबाद थाना क्षेत्र का है। इसमें भी प्रभारी वीडियो निगरानी टीम अनिल चौहान ने एक वीडियो के आधार पर आजम खां के खिलाफ लोगों को उकसाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग के खिलाफ टिप्पणी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब ये मामले एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश आलोक दुबे की कोर्ट में चल रहे हैं, जिनमें शुक्रवार को तारीख थी।

जिला शासकीय अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना ने बताया कि इन तीनों मामलों में आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहे। परंतु उनके अधिवक्ता बार-बार पुकार करने पर भी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। जिस पर कोर्ट ने तीनों मामलों में आरोप तय कर दिए हैं और गवाही के लिए 23 नवंबर की तारीख तय करते हुए गवाह तलब किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed