{"_id":"590b80544f1c1b7401442a1b","slug":"black-mailing","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की संग वीडियो बना अफसर से ब्लैकमेलिंग करने वालों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की संग वीडियो बना अफसर से ब्लैकमेलिंग करने वालों पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 05 May 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहायक सूचना निदेशक अकील अहमद पर पिस्तौल तानकर एक युवती के साथ वीडियो बनाकर इसे वाटसएप पर वायरल कर देने की धमकी देकर दस लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। डीएम-एसपी के आदेश पर सहायक सूचना निदेशक ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है।
सहायक सूचना निदेशक अकील अहमद का कहना है कि 30 अप्रैल को नरेश लोधी नाम का युवक उसे शाहबाद गेट ईदगाह के पास किराए पर मकान दिलाने के बहाने बुलाकर ले गया। वहां पर एक युवती और दो युवक पहले से मौजूद थे। मकान दिखाने को जब अंदर गए तो नरेश लोधी ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी।
विज्ञापन
एक कमरे में बंद कर दिया और एक लड़की के साथ उनकी जबरन वीडियो बनानी शुरू कर दी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। वीडियो बनाकर इन लोगों ने अकील अहमद को छोड़ दिया। इसके बाद फोन करके दस लाख रुपये मांगने लगे। तीन दिन से लगातार इनसे दस लाख मांगे जा रहे थे, जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इतने रुपये न होने की कहने पर यह लोग ढाई-तीन लाख रुपये तक मांगने लगे। किसी अधिकारी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी और वीडियो वाट्सएप पर वायरल करने की धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन
काफी परेशान होने के बाद अकील अहमद ने चुपचाप जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी को इसकी जानकारी दी। डीएम ने एसपी को अवगत कराया। अकील ने इस मामले नरेश लोधी, एक युवती को नामजद व दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध कोतवाली में अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने और रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अकील का कहना है कि नरेश लोधी अक्सर मीडिया पास बनवाने आता था, कभी-कभी लड़कियों को भी लेकर आता था और उनके मीडिया पास बनाने को कहता था। मेरे मना करने से यह रंजिश मानने लगा था। इसकी की रंजिश निकालने के लिए उसने मुझे ब्लैकमेल करने की कोशिश की। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि अकील अहमद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।