फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp spokesman told

भारत मां को डायन कहने वाले आज जेल में हैं : गोपाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
bjp spokesman told
शाहबाद (रामपुर)। बीस साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सपा सांसद आजम खां का नाम लिए बिना ही उन पर तंज कसे। कहा कि भारत मां को डायन कहने वाले आज जेल में हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को गिनाया। साथ ही कश्मीर से धारा 370 हटाने का विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

नगर के रतन फार्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने पिछली सरकारों में बढ़ते हुए अपराध का जिक्र करते हुए वर्तमान सरकार से तुलना की। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं घर से निकलने पर डरती थीं। परंतु, आज महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं का भय निकला है और महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन रही हैं। राम मंदिर का निर्माण मोदी और योगी सरकार में ही संभव हो पाया। प्रधानमंत्री ने देश के 115 ऐसे जिलों को चिह्नित किया है, जो पिछड़े हुए हैं। उन पिछड़े हुए जिलों की जिम्मेदारी डीएम को सौंपी है। आगामी विधानसभा चुनाव को भी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़े जाने की बात कहते हुए भाजपा सरकार की विकास कार्य योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान पैक्सपेड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, उत्तर प्रदेश के बाल सरंक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक अमित दिवाकर, बीना भारद्वाज, गौरव राजपूत, सुरेश बाबू गुप्ता, मोनी पांडे, राकेश प्रधान, आशीष गुप्ता, पंकज बरनवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिन कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed