फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader told

मियां आजम ! सरकारी पैसे से हो रहा विकास का प्रचार

Sat, 26 Nov 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 26 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
bjp leader told
रामपुर में शुक्रवार को भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रासद मौर्य मंच से भीड़ का अभिवादन स्वीकार करते हुए।

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और नगर विकास मंत्री आजम खां पर सीधा निशाना साधा कहा कि रामपुर में पब्लिक का खूब उत्पीड़न हुआ और फर्जी मुकदमे लिखे गए। भाजपा की सरकार आई तो सच्चे मुकदमे लिखे जाएंगे और आधी सपा की सरकार जेल में होगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकारी पैसे से विकास के विज्ञापन देकर प्रचार कर रहे हैं, जबकि यूपी में जमीनी तौर पर विकास हुआ ही नहीं है।

मौर्य शुक्रवार को रामपुर में आदर्श रामलीला मैदान में आयोजित पिछड़ा वर्ग के  सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सपा की सरकार में भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हुआ है। रामपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी तरीके से मुकदमे लिखे गए हैं। चेतावनी भरे लहजे में उन्होंने कहा कि सुन लीजिए मुख्यमंत्री और मियां आजम खां जी भाजपा की सरकार आई तो सच्चे मुकदमे लिखे जाएंगे और सपा की आधी सरकार जेल में होगी। कार्यकर्ताओं और पब्लिक का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन


कहा कि यूपी में गुंडाराज, अराजकता का माहौल है। मुख्यमंत्री सरकारी पैसे से विकास का प्रचार कर रहे हैं, जबकि हकीकत कुछ और ही है। यहां यह नहीं पता है कि कहां सड़क में गड्ढा है और कहां गड्डे में सड़क है। मौर्य ने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर बहुत सख्त प्रशासन होगा और गुंडे और भ्रष्टाचार फैलाने वाले लोग प्रदेश छोड़कर भाग जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बसपा पर भी निशाना साधा। कहा कि बसपा का हाथी मोटा हो चुका है। इस बार भाजपा प्रदेश को सपा और बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाना चाहती है। इसी नारे के साथ भाजपा यूपी चुनाव में उतरेगी। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के लोगों को रिझाने की कोशिश करते हुए कहा कि भाजपा के साथ पिछड़ा वर्ग के लोगों की संख्या ज्यादा है।


कहा कि रामपुर की पांचों सीटों को जिताकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता जी जान लगा दें। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यूपी में भाजपा 300 से ज्यादा सीटकर यूपी में सरकार बनाएगी। इस मौके पर सांसद डा.नैपाल सिंह, क्षेत्रीय मंत्री सूर्य प्रकाश पाल, मिलक पािलकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, नरेंद्र गंगवार, जिला प्रभारी भीष्म शर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर,  ज्वाला प्रसाद गंगवार, बलदेव सिंह औलख, दिलीप सक्सेना, जुगेश अरोड़ा, मोहन लोधी, ख्याली राम लोधी, अभय गुप्ता, राजीव मांगलिक,अवधेश शर्मा, राजकुमार सुमन, अशोक विश्नोई, संजय गुप्ता, अजय तिवारी, 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed