फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader naqvi told

Rampur News: राहुल गांधी को भाजपा से नहीं भारत से माफी मांगनी चाहिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
bjp leader naqvi told
रामपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश में भारतीय संसद, लोकतंत्र पर दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया में कहा कि माफी भाजपा से नहीं भारत से मांगनी है, सरकार से नहीं संसद से मांगनी है।
विज्ञापन

नकवी ने रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस और उनके नेताओं को सामंती गुरूर, सनकी सुरूर से बाहर निकल कर देश के मूड और माहौल को समझना चाहिए, और संसद, संविधान, लोकतंत्र के अपमान पर शर्मिंदगी व्यक्त करनी चाहिए। कहा कि 2024 चुनाव से पहले विपक्ष का चौधरी बनने की चुलबुलाहट में संसद, संविधान, लोकतंत्र पर हमले की मूर्खतापूर्ण साजिश की सामंती सनक किसी भी लोकतंत्र में अस्वीकार है।
विज्ञापन

नकवी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्हीं बेवकूफियों ने नॉन परफार्मिंग पार्टी को नॉन प्रोडक्टिव पप्पू बना दिया है, जिसका अंदर कोई भाव नहीं बाहर कोई मोल नहीं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इस बात को कांग्रेस के लोग भी महसूस कर रहे हैं, इसीलिए कांग्रेस में इंट्री से ज्यादा एक्जिट गेट पर लाइन बढ़ती जा रही है। नकवी ने कहा कि भारत की धमक, मोदी जी की धाक को धूमिल करने की धूर्ततापूर्ण धुन में ऐसे लोग खुद धूलधूसरित होते जा रहें हैं, जो अभी भी सियासत को सामन्ती विरासत का जन्म सिद्ध अधिकार मान बैठे थे। नकवी ने कहा कि संसद की संवैधानिक मर्यादाओं, संसदीय मूल्यों को सामंती अकड़, अहंकार और अराजकता से हाईजैक नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed