{"_id":"64176eeb686ac2a4de08533a","slug":"bjp-leader-naqvi-told-rampur-news-c-15-1-90179-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: राहुल गांधी को भाजपा से नहीं भारत से माफी मांगनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: राहुल गांधी को भाजपा से नहीं भारत से माफी मांगनी चाहिए
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश में भारतीय संसद, लोकतंत्र पर दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया में कहा कि माफी भाजपा से नहीं भारत से मांगनी है, सरकार से नहीं संसद से मांगनी है।
नकवी ने रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस और उनके नेताओं को सामंती गुरूर, सनकी सुरूर से बाहर निकल कर देश के मूड और माहौल को समझना चाहिए, और संसद, संविधान, लोकतंत्र के अपमान पर शर्मिंदगी व्यक्त करनी चाहिए। कहा कि 2024 चुनाव से पहले विपक्ष का चौधरी बनने की चुलबुलाहट में संसद, संविधान, लोकतंत्र पर हमले की मूर्खतापूर्ण साजिश की सामंती सनक किसी भी लोकतंत्र में अस्वीकार है।
नकवी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्हीं बेवकूफियों ने नॉन परफार्मिंग पार्टी को नॉन प्रोडक्टिव पप्पू बना दिया है, जिसका अंदर कोई भाव नहीं बाहर कोई मोल नहीं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इस बात को कांग्रेस के लोग भी महसूस कर रहे हैं, इसीलिए कांग्रेस में इंट्री से ज्यादा एक्जिट गेट पर लाइन बढ़ती जा रही है। नकवी ने कहा कि भारत की धमक, मोदी जी की धाक को धूमिल करने की धूर्ततापूर्ण धुन में ऐसे लोग खुद धूलधूसरित होते जा रहें हैं, जो अभी भी सियासत को सामन्ती विरासत का जन्म सिद्ध अधिकार मान बैठे थे। नकवी ने कहा कि संसद की संवैधानिक मर्यादाओं, संसदीय मूल्यों को सामंती अकड़, अहंकार और अराजकता से हाईजैक नहीं किया जा सकता।