फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Cars You Buy With Around 8,000 EMI: Power, Features, Premium Feel Budget

कम बजट में खरीदें दमदार पावर वाली कारें: प्रीमियम फीचर्स और लग्जरी फील से हैं लैस, देखें टॉप मॉडल्स की लिस्ट

Sat, 12 Sep 2026 09:22 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 12 Sep 2026 09:22 AM IST
सार

अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और बजट जेब पर भारी नहीं पड़ना देना चाहते, तो कई कारें ऐसी है, जो हर महीने आठ हजार की ईएमआई पर भी उपलब्ध हैं। आइए इन कारों के बारे में विस्तार से जानते हैं...
 

विज्ञापन
Cars You Buy With Around 8,000 EMI: Power, Features, Premium Feel Budget
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

भारतीय बाजार में बजट सेगमेंट के ग्राहकों के लिए अब लग्जरी लुक, आधुनिक फीचर्स और ताकतवर परफॉर्मेंस वाली गाड़ियां चुनना आसान हो गया है। अगर आप कार खरीदने की योजना बना रहे हैं और अपनी मासिक किस्त लगभग आठ हजार तक सीमित रखना चाहते हैं, तो बाजार में कई विकल्प उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

साधारण वित्तीय गणित के अनुसार, लगभग 1.5 लाख से दो लाख का डाउन पेमेंट करने और सात साल (84 महीने) की लोन अवधि चुनने पर आप 6.5 लाख से 7.5 लाख रुपये तक के ऑन-रोड प्राइस ब्रैकेट में आने वाले मॉडल्स को आसानी से फाइनेंस करा सकते हैं। हालांकि, वास्तविक ईएमआई बैंक की ब्याज दर, लोन राशि, प्रोसेसिंग फीस और ऑन-रोड कीमत के आधार पर अलग हो सकती है।इस बजट रेंज में स्कोडा काइलैक, ह्यूंदै एक्सटर और टाटा पंचसबसे लोकप्रिय और वैल्यू फॉर मनी विकल्प बनकर उभरे हैं।
विज्ञापन


स्कोडा काइलैक: पावर और प्रीमियम फील चाहिए तो

  • अगर आपका फोकस पावर, ड्राइविंग और प्रीमियम फील पर है, तो स्कोडा काइलैक इस लिस्ट में सबसे अलग नजर आती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत फिलहाल 7.59 लाख है। इसमें 1.0 लीटर टीएसआई टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है। यह 6-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में भी उपलब्ध है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • काइलैक में यूरोपियन डिजाइन लैंग्वेज के साथ प्रीमियम केबिन दिया गया है। चुने हुए वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ भी मिलता है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, ESC और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं और मॉडल को 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग मिली है।
  • यानी अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ कम ईएमआई नहीं, बल्कि पावरफुल इंजन और प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव है, तो काइलैक आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। हालांकि, यह यहां पर यह जानना बहुत जरूरी है कि इसके सभी वेरिएंट आठ हजार की ईएमआई के दायरे में नहीं आएंगे।


ह्यूंदै एक्सटर : फीचर्स और आसान सिटी ड्राइविंग

  • अगर आपका फोकस फीचर्स, आराम और शहर में आसान ड्राइविंग पर है, तो ह्यूंदै एक्सटर को भी देख सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.81 लाख है। इसमें 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83 PS की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।
  • एक्सटर की सबसे बड़ी खासियतों में इसका फीचर पैकेज शामिल है। चुनिंदा वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, ब्लूलिंक कनेक्टेड कार फीचर्स और डैशकैम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • सेफ्टी के लिए नई एक्सटर में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा ईएससी और हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल भी स्टैंडर्ड फीचर्स में शामिल हैं। अगर आप ऐसी कार चाहते हैं जो कम बजट में ज्यादा फीचर्स और आसान सिटी यूज दे, तो एक्सटर इस लिस्ट में मजबूत विकल्प है।


टाटा पंच: एसयूवी जैसा लुक और प्रैक्टिकल पैकेज

  • टाटा पंच भी लोगों की पसंदीदा कारों में से एक है। यह उन खरीदारों के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है, जो कम बजट में एसयूवीजैसा डिजाइन, मजबूत रोड प्रेजेंस और अच्छे फीचर्स चाहते हैं। 
  • इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके ऊंचे वेरिएंट में 26.03 सेमी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, रियर कैमरा, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। कुछ वेरिएंट में वॉइस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ भी उपलब्ध है।
  • पंच का कॉम्पैक्ट एसयूवी डिजाइन इसे शहर और सामान्य खराब रास्तों के लिए प्रैक्टिकल बनाता है। ऐसे खरीदार जो लुक, फीचर्स और प्रैक्टिकलिटी का संतुलन चाहते हैं, उनके लिए यह विकल्प काम आ सकता है।


कार खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • कार खरीदने से पहले सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत या ईएमआई देखकर फैसला न करें। सबसे पहले ऑन-रोड कीमत पता करें। इसके बाद डाउन पेमेंट और लोन राशि तय करें।
  • साथ ही बैंक से मिलने वाली ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और लोन की कुल अवधि जरूर देखें। लंबी अवधि में ईएमआई कम हो सकती है, लेकिन कुल ब्याज ज्यादा चुकाना पड़ सकता है।
  • इसलिए अगर आपका बजट करीब आठ हजार की मासिक ईएमआई का है, तो इन तीनों कारों की कीमत और फीचर्स की तुलना करने के बाद वही मॉडल चुनें, जिसकी ईएमआई आपके मासिक बजट के साथ-साथ लंबे समय के खर्च में भी फिट बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed