फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   political

केंद्रीय योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंचा 

Thu, 21 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
political
रामपुर में बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी।

विज्ञापन
 केन्द्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि केंद्र की योजनाओं को अधिकारी जनता नहीं पहुंचा रहे हैं। इसलिए कार्यकर्ता जागरूक हो जाएं, गांव-गांव जाकर लोगों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दें। 

नकवी बुधवार को शंकरपुर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री के खिलाफ गलत दुष्प्रचार किया जा रहा है और देश के विकास में रोड़े अटकाने की साजिश की जा रही है। देश ने एक ऐसा प्रधानमंत्री चुना है, जो बिना थके आखिरी छोर पर बैठे आदमी के जीवन में खुशियां लाने के लिए जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

नकवी बृहस्पतिवार को रामपुर में ग्राम स्वराज अभियान के तहत तीन ग्राम पंचायतों पटरिया, शंकरपुर व रठौंडा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं। इस मौके पर बलदेव औलख, काशीराम दिवाकर, ज्वाला प्रसाद, जागेश्वर दयाल दीक्षित, अजय तिवारी, पंकज लोधी, भारत भूषण गुप्ता, सुभाष भटनागर, राजू शर्मा व महासिंह राजपूत सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं संभल जिले के बुकनाला सादात गांव में जनसभा के दौरान नकवी ने कहा कि  भ्रष्टाचार करने वालों को न खुदा माफ करेगा और न ही केंद्र सरकार। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की उपलब्धियां गिनाईं। एक बार फिर हरित क्रांति लाने की बात कही। विकास के सपने दिखाए। गांव की तस्वीर बदलवाने का भरोसा दिया। बिजली, सड़क और चिकित्सालय जैसी जरूरी सुविधाएं गांव जल्द ही गांव को दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed