फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   birthday of rakesh tikat celebrated

किसानों ने धरना स्थल पर ही मनाया भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता का जन्मदिन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
birthday of rakesh tikat celebrated
भोट (रामपुर)। कृषि कानून के विरोध में धरने पर बैठे किसानों ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का जन्मदिन मनाया। इस दौरान राकेश टिकैत की दीर्घायु की कामना की। साथ ही सरकार से नए कृषि कानून वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए कृषि कानून से किसानों का आक्रोश चरम पर है। कानून के विरोध में किसान आठ दिनों से कोयला टोल प्लाजा पर धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने भी गाजीपुर बॉर्डर से धरने पर बैठे किसानों को फोन के जरिए राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के जन्मदिन की मुबारकबाद दी। धरना स्थल पर मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता जागीर सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों का एक अराजनैतिक संगठन है, जो हमेशा किसानों के उत्थान के लिए काम करता है। राजनेता तो वोट मांगते समय किसानों के हक की बात करते हैं और वोट मिलने के बाद सांसद, विधायक और मंत्री बनकर किसानों के विकास के बजाय अपना विकास करने में लग जाते हैं। इसलिए, भाकियू को अपने संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करना है, जिससे कि किसानों का संगठन मजबूत हो और किसान अपने हक की लड़ाई आसानी से लड़ सकें। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर पिछले छह माह से भी अधिक समय से देश के किसान अपना घर, खेत, खलिहान छोड़कर दिल्ली की सीमाओं में बैठे हैं और देश की सरकार तथा प्रधानमंत्री को कोई चिंता ही नहीं है। ऐसे में अब किसान तब तक अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे, जब तक देश की सरकार किसान विराधी तीनों कृषि काननूों को वापस नहीं ले लेती। इस दौरान मोहम्मद तालिब, मंजीत सिंह ढीडसा, अमृतपाल सिंह, लखविन्दर सिंह, रामदास मौर्य, होरी लाल, विनोद यादव, चौधरी अजीत सिंह, जरनैल सिंह, अमीर अहमद, फैसल, इरफान हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed