फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bird flu hits Rampur: 15 thousand chickens die, administration issues alert

रामपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक: 15 हजार मुर्गियों की माैत, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, जिले में निषेधाज्ञा लागू

Mon, 11 Aug 2025 12:54 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 12:54 PM IST
सार

रामपुर के ग्राम सीहोर के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू से 15 हजार से ज्यादा मुर्गियों की मौत हो चुकी है। भोपाल लैब से मिली रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। इसके बाद जिले में निषेधाज्ञा लागू की गई है।

विज्ञापन
Bird flu hits Rampur: 15 thousand chickens die, administration issues alert
बर्ड फ्लू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रामपुर जिले के ग्राम सीहोर के पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू की वजह से हो रही है। अब तक करीब 15 हजार से ज्यादा मुर्गियों की मौत हो चुकी है। एसडीएम अरुण कुमार और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. वेदपाल सिंह ने बताया कि रविवार शाम छह बजे मिली भोपाल की लैब में इस बात की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने मुर्गी फार्म को सील करा दिया है। इसके साथ ही जिले में निषेधाज्ञा लागू की गई है।

विज्ञापन

साथ ही फार्म में मौजूद 15 हजार मुर्गियों को नष्ट कराया जाएगा। ग्राम सीहोर स्थित पोल्ट्री फार्म में एक सप्ताह से लगातार मुर्गियों के मरने की शिकायत मिल रही है। एसडीएम और सीवीओ के अनुसार 15000 से अधिक मुर्गियां मर चुकी हैं। ग्रामीणों ने संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका के चलते कार्रवाई की मांग की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जिला स्तरीय सात सदस्य टीम जांच के लिए गठित की। मुर्गियों के नमूने जांच के लिए पहले आईवीआरआई (भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान) बरेली भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट न होने पर नमूने शुक्रवार को भोपाल भेजे गए। रविवार की शाम करीब भोपाल से जांच रिपोर्ट आ गई है। मुर्गियों के मरने की वजह बर्ड फ्लू स्पष्ट हुई है।

विज्ञापन

प्रशासन ने सील कराया मुर्गी फार्म 
मुर्गियों की लगातार हो रही मौत के मामले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हड़कंप मचा है। प्रशासन की टीम रविवार शाम को सीहोर पोल्ट्री फार्म पहुंची और सील करा गिया। पोल्ट्री फार्म पहुंचे एसडीएम अरुण कुमार और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. वेदपाल सिंह ने फार्म के सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। पुलिस सुरक्षा के बीच पोल्ट्री फार्म को सील कर वहां मौजूद करीब 15000 मुर्गियों को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी। ।

एसडीएम ने बताया कि सभी मुर्गियों को रात में ही जेसीबी से गड्ढे खुदवा कर पोल्ट्री फार्म के अंदर ही दफन किया जाएगा। सीहोर, सिहोरा, जाफराबाद के तमाम लोग भी रात में पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें समझा कर घर भेज दिया। एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेज दी गई है।

राज्यमंत्री से मिले ग्रामीण
क्षेत्र के ग्राम सीहोर, सिहोरा, जाफराबाद के तमाम लोग रविवार को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से उनके कैंप कार्यालय पर मिले। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि ग्राम सीहोर स्थित पोल्ट्री फार्म में एक सप्ताह से लगातार मुर्गियों की मौत हो रही है। उनका आरोप था कि मरी हुईं मुर्गियों की बदबू से वह लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने संक्रामक बीमारी फैलने की भी आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

राज्यमंत्री ने फोन पर एसडीएम अरुण कुमार व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ वेदपाल सिंह से मामले की जानकारी ली और ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिकायत करने वालों में बलजीत सिंह, जसवीर सिंह, दलजीत सिंह, हरकमल कसंह, अर्जुन सिंह, कुलविंद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह आदि मुख्य थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed