फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bike rider died due to current

एचटी लाईन पर गिरे चाइनचीज माझे में उतरा करंट, बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
bike rider died due to current
रामपुर। हाईटेंशन (एचटी) लाइन पर गिरे चीनी मांझे की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एचटी लाइन पर चीनी मांझा गिरने से उसमें करंट आ गया था, जिसकी चपेट में बाइक सवार युवक आ गया था। जानकारी के बाद बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

मामला गंज बिजलीघर क्षेत्र का है। मोहल्ला घेर कलंदर खां निवासी जाने आलम (20) बाइक से दोमहला रोड से गुजर रहा था। बांसमंडी के पास एचटी लाइन (11 हजार केवी) पर गिरी चीनी मांझे की डोर नीचे लटक रही है, जिसमें करंट आ रहा था। जाने आलम मांझे की चपेट में आ गया और उसे करंट का झटका लगा। करंट लगते ही वह बाइक सहित गिर गया। आसपास के लोग उसे उठा कर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सभासद फहीम अहमद ने इस घटना की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। घटना की जानकारी के बाद बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी अनिल कुमार भी मौके पर पह़ुंच गए। एसडीओ ने बताया कि घटना चीनी मांझे की वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed