{"_id":"69d9408c06240da2fc0e924c","slug":"bhim-army-workers-enraged-over-students-indecency-staged-protest-by-blocking-road-rampur-news-c-282-1-rmp1016-168396-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: छात्र से अभद्रता पर भड़के भीम आर्मी के कार्यकर्ता, जाम लगाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: छात्र से अभद्रता पर भड़के भीम आर्मी के कार्यकर्ता, जाम लगाकर किया प्रदर्शन
Fri, 10 Apr 2026 11:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद (रामपुर)। बिलारी रोड स्थित शहीद भगत सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा आठ के छात्र कपिल के साथ अभद्रता का मामला तूल पकड़ गया। छात्र व उसकी मां के साथ अभद्रता के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे। कार्यकर्ताओं से भी अभद्रता किए जाने के बाद उन्होंने प्रदर्शन कर रोड जाम कर दिया। लगभग एक घंटा सड़क पर जाम लगा रहा।्
भीतरगांव निवासी कक्षा आठ का छात्र कपिल ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने बृहस्पतिवार को कॉलेज गया था। आरोप है कि प्राचार्य भुवनेश कुमार ठाकुर और क्लर्क सुनील कुमार ने टीसी देने से मना कर दिया। छात्र के वीडियो बनाने पर दोनों ने छात्र और उसकी मां के साथ अभद्रता की। शुक्रवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने बिलारी-शाहबाद रोड जाम कर दिया। कोतवाल प्रदीप कुमार और सीओ देवकीनंदन ने समझाने का प्रयास किया लेकिन करीब एक घंटे तक जाम रहा।
इस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने आरोपित प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार ठाकुर और संबंधित क्लर्क के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई। बाद में प्राचार्य व क्लर्क ने सार्वजनिक माफी मांग ली, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सागर, सुबीर आजाद, प्रमोद कुमार, नवनीत कुमार, शिवओम सागर और पीड़ित छात्र के पिता सुरेश प्रजापति समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कॉलेज के प्रधानाचार्य और क्लर्क ने माफी मांग ली थी। इसके बाद जाम खोल दिया और प्रदर्शन भी समाप्त हो गया। बाद में जाम में फंसे वाहनों को पुलिस ने निकलवाया। -देवकीनंदन, सीओ, शाहबाद
-- -- -- -- -- -- -- -
हमारे ऊपर जितने भी आरोप लगाए गए हैं। वह निराधार हैं। छात्र को केवल वीडियो बनाने से मना किया गया था। हमने छात्र और उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया। कोई गलती नहीं है। -भुवनेश कुमार ठाकुर, प्रधानाचार्य, शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, शाहबाद