फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bhart band today

किसानों का भारत बंद आज, जबरन बंद नहीं जाएंगे बाजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
bhart band today
रामपुर। कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद को कई राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। किसान संगठनों ने व्यापारियों से बंद को सफल बनाने का एलान किया है। किसान नेताओं का कहना है कि वे व्यापारियों से बंद की अपील करेंगे, लेकिन जबरन कहीं भी दुकानें नहीं बंद कराई जाएगी। रामपुर में किसानों ने आंबेडकर पार्क के पास हाईवे पर जाम लगाने और बिलासपुर में चौराहे पर धरना देने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

कृषि सुधार कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन के 120 दिन पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया है। वैसे तो किसान संगठनों ने सुबह छह से शाम के छह बजे तक बंद का आह्वान किया है, लेकिन रामपुर में किसान दोपहर 12 से तीन बजे से हाईवे पर आंबेडकर पार्क के पास जाम लगाएंगे। भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद का कहना है कि शुक्रवार को हाईवे पर तीन घंटे तक जाम लगाने की योजना है। इस दौरान एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को नहीं रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि हम व्यापारियों से अपील करेंगे कि वो बंद में सहयोग करें। दुकानें जबरन बंद नहीं कराई जाएंगी, ट्रेनें भी नहीं रोकी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताएंगे। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को किसान होलिका दहन पर नए कानूनों की प्रतियां जलाएंगे। दूसरी ओर भाकियू के अंबावता के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनीफ वारसी ने बताया कि शुक्रवार को बिलासपुर में चौराहे पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने भी कहा कि व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की जाएगी। बंद को लेकर प्रशासन ने भी अपनी तैयारी कर ली है। इसके लिए पुलिस की तैनाती कर दी गई है। बाजारों में भी पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed