फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bar association election

बार एसोसिएशन चुनाव : राजेंद्र प्रसाद लोधी बने अध्यक्ष और कौशलेंद्र बने महासचिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
bar association election
रामपुर। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद लोधी ने जीत दर्ज की है। वह तीसरी बार रामपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हैं। महासचिव के पद पर कौशलेंद्र सिंह निर्वाचित हुए हैं। विजेताओं के समर्थकों ने जीत हासिल होते ही जश्न मनाया। अधिवक्ताओं ने विजयी पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नौ दिसंबर को नामांकन प्रक्रिया हुई थी। इसमें अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र प्रसाद लोधी, मुस्तफा अहमद और हर्ष गुप्ता ने नामांकन किया था। जबकि, महासचिव पद के लिए अशोक कुमार, उस्मान खां, कौशलेंद्र सिंह, मुजफ्फर अली और नावेद अली ने नामांकन दाखिल किया था। बुधवार को सुबह दस बजे से शुरू हुए मतदान के पूरे होने के बाद रात तक मतगणना हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र प्रसाद लोधी को 258 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मुस्तफा अहमद को 238 वोट मिले। हर्ष गुप्ता को 93 मत हासिल हुए। इस प्रकार राजेंद्र प्रसाद लोधी 20 मतों से विजयी घोषित किए गए हैं। महासचिव पद के लिए कौशलेंद्र सिंह को 252, उस्मान खां को 199, अशोक कुमार को 77, मुजफ्फर अली को 48, नावेद अली को 14 वोट प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार महासचिव के पद पर कौशलेंद्र सिंह 53 मतों से निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर वसीम अहमद, संयुक्त सचिव प्रशासन पर मोहम्मद दानिश, कोषाध्यक्ष पद के लिए विपिन पाल सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रोमित कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं। एल्डर कमेटी के चेयरमैन केवी माथुर विजेताओं की घोषणा की। उसके बाद विजेताओं के समर्थक खुशी से झूम उठे। कचहरी परिसर नारेबाजी से गूंज उठा। विजेताओं को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। चुनाव प्रक्रिया में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामौतार सैनी, रिसालत अली, विनित कुमार, संजीव कुमार सक्सेना, केके सक्सेना, रियासत अली के द्वारा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

---------------------
-रमेश लोधी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed