फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bank worker died inaccident

हादसे में बंधन बैंक के कर्मचारी की मौत

Wed, 27 Jul 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Wed, 27 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
bank worker died inaccident
रामपुर में सड़क हादसे में हुई राहुल की मौत के बाद बेहोश हुई उसकी मां को संभालते परिजन।

विज्ञापन
बंधक बैंक से बाइक से घर लौट रहे ब्रांच सेल्स एग्जीक्यूटिव की हादसे में मौत हो गई, जबकि बैंक मैनेजर जख्मी हो गए। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। परिजन इलाज के लिए मैनेजर को मुरादाबाद ले गए। हादसे परिजनों में कोहराम मच गया।

मुरादाबाद के आर्मी पीटीसी निवासी राहुल रामपुुर के डायमंड टाकीज पर स्थित बंधन बैंक में ब्रांच सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर तैनात थे। जबकि, इसी बैंक के मैनेजर अंकित गुुप्ता भी मुरादाबाद के जीएमडी रोड पर बने कालोनी में रहते है। दोनों लोग सोमवार की शाम को बैंक बंद होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर मूूंढ़ापांडे के पास अचानक तांगे की चपेट में आने के बाद दोनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लेकिन, तब तक राहुल की मौत हो  चुकी थी। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और अंकित को मुरादाबाद ले गए। जबकि राहुल के शव को परिवार के लोग जिला अस्पताल ले आए।उसकी मौत के बाद में मां बहन और बुआ का रो-रोकर बुरा हाल है। राहुल के पिता मुरादाबाद के आर्मी चर्च में पादरी हैं। राहुल की मौत के बाद उसके साथी बैंक कर्मी भी सदमे में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed