{"_id":"68dad0c041634a7d6009eed9","slug":"azam-khan-s-reaction-to-the-news-of-akhilesh-yadav-s-arrival-in-rampur-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'अखिलेश बड़े नेता, हम छोटी गली में रहने वाले खादिम', सपा मुखिया के रामपुर आने की खबर के बाद आजम ने कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'अखिलेश बड़े नेता, हम छोटी गली में रहने वाले खादिम', सपा मुखिया के रामपुर आने की खबर के बाद आजम ने कसा तंज
Tue, 30 Sep 2025 12:02 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:02 AM IST
सार
सपा मुखिया अखिलेश यादव के रामपुर आने के सवाल पर आजम खां ने कहा कि हां, इसकी जानकारी मीडिया के जरिए हुई है। हम तो छोटी सी गली में रहते हैं। यहां पर कई फीट तक पानी भर जाता है। बड़े लोग आएंगे तो अच्छा लगेगा।
विज्ञापन
सपा नेता अखिलेश यादव और आजम खां
- फोटो : संवाद
विस्तार
सपा मुखिया अखिलेश यादव के आठ अक्तूबर को रामपुर पहुंचने की खबर पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि उनको यह जानकारी अखबारों के माध्यम से ही हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, बड़े लोगों का छोटी गली में रहने वाला यह खादिम खैर मकदम करता है।
विज्ञापन
आजम खां दिल्ली से स्वास्थ्य जांच कराकर वापस लौट आए हैं। वह तीन दिन से दिल्ली के अस्पताल में इलाज करा रहे थे। सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद इलाज के लिए वह दिल्ली चले गए थे। वह सोमवार को जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में सपा मुखिया अखिलेश यादव के रामपुर आने के सवाल पर कहा कि हां, इसकी जानकारी मीडिया के जरिए हुई है। हम तो छोटी सी गली में रहते हैं। यहां पर कई फीट तक पानी भर जाता है। बड़े लोग आएंगे तो अच्छा लगेगा।
विज्ञापन
नींबू से अचार बनाकर जेल में खा लिया करता था रोटी
उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद शाहिद सिद्दीकी के आरोप को निराधार बताया। कहा कि वह एक अच्छे नेता हैं। उनको कुछ गलतफहमी हो गई। मैंने उनसे यह कहा था कि जब टीवी पर मुख्तार अंसारी के इंतकाल की खबर आई तो यह भी खबर आई कि उसे धीमा जहर दिया जा रहा था। उस खबर से मैं काफी सचेत हो गया। खाने-पीने को लेकर काफी सतर्क हो गया था। उन्होंने कहा कि मैं खुद तो खाना बना नहीं सकता था। दोपहर में एक पतली रोटी खाता था और शाम को भी आधी रोटी खाता था। पेट भरने के लिए नींबू से आचार बना लिया करता था।