{"_id":"67ec4e43219ad670fc07dcfb","slug":"awareness-created-to-control-communicable-diseases-through-rally-rampur-news-c-282-1-rmp1001-142592-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रैली के जरिए संचारी रोग नियंत्रित करने को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रैली के जरिए संचारी रोग नियंत्रित करने को किया जागरूक
Wed, 02 Apr 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में अभियान के तहत रैली को हरी झंडी दिखाते राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख। संवाद
रामपुर। मंगलवार से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। अभियान के दौरान शहरी और ग्रामीण इलाकों में साफ-सफाई, फागिंग के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा रोगियों की पहचान कर उनका उपचार कराया जाएगा।
मंगलवार को कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह रैली शहर के मुख्य चौराहों होकर गांधी समाधि पर संपन्न हुई। इस दौरान सीएमओ ने बताया कि एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत लोगों को संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी गई। मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि अपने गांव और मोहल्ले के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे तथा समुदाय को साफ-सफाई और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान शुरू किया जाना है। बताया कि आसपास क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित होगा तो उसके परिवार को तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए प्रेरित करेंगे। अभियान के तहत गांव-मोहल्लों में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए साफ-सफाई पेयजल की व्यवस्था, कचरे का निस्तारण, झाड़ियों की कटाई, लार्वा निरोधक रसायन का छिड़काव, फागिंग तथा संचारी रोगों से ग्रसित व्यक्तियों की पहचान कर उनके उपचार की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी, सहायक मलेरिया अधिकारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -