{"_id":"697a7274ae60dabdff017348","slug":"ats-questioned-faizans-family-rampur-police-found-no-clue-rampur-news-c-15-1-mbd1058-822075-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: एटीएस ने फैजान के परिवार से की पूछताछ, रामपुर पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: एटीएस ने फैजान के परिवार से की पूछताछ, रामपुर पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग
Thu, 29 Jan 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
आईबी की टीम जल्द जांच के लिए आएगी रामपुर, परिवार के मोबाइल फोन की हो रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। गुजरात में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी फैजान के मामले में एटीएस ने उसके परिवार से पूछताछ की। उधर रामपुर पुलिस को जांच में घर में अभी तक कुछ नहीं मिला है। खुफिया विभाग और आईटी सेल परिवार के मोबाइल की सीडीआर की जांच में जुटा है। आईबी की टीम भी जल्द रामपुर पूछताछ के लिए आएगी।
गुजरात में एटीएस ने नवसारी से रामपुर के संदिग्ध आतंकी फैजान को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एटीएस की टीम दो दिन से रामपुर में डेरा डाले हुए थी। टीम ने फैजान के घर पहुंचकर उसके परिवार के सदस्यों से बात की। इसके बाद टीम लखनऊ लौट गई।
उधर, रामपुर पुलिस और खुफिया विभाग की टीम लगातार दो दिन से फैजान के घर वालों से पूछताछ कर रही है। अभी तक पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत नहीं लगे हैं। खुफिया विभाग और रामपुर पुलिस का आईटी सेल फैजान के परिवार वालों के मोबाइल नंबर की सीडीआर की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार जल्द ही आईबी की टीम रामपुर आने वाली है। वह भी फैजान के परिवार वालों से पूछताछ करेगी। एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि जांच में अभी तक कोई दस्तावेज, सबूत नहीं मिले हैं। आईबी और एटीएस जैसे ही जानकारी साझा करेगी और सहयोग मांगेगी उसे दिया जाएगा। बताया कि पुलिस जांच में परिवार पर सिर्फ बिजली चोरी के मुकदमे ही दर्ज हैं।