फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ATS and STF teams arrive in Rampur to investigate the Mohammed Ghayas case.

Rampur News: मो. ग्यास मामले की जांच के लिए रामपुर पहुंचीं एटीएस और एसटीएफ की टीमें

Fri, 15 May 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 15 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
ATS and STF teams arrive in Rampur to investigate the Mohammed Ghayas case.
रामपुर। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क के आरोप में गिरफ्तार मो. ग्यास के मामले में बृहस्पतिवार को एटीएस और एसटीएफ की टीमों ने जिले में कई स्थानों पर पूछताछ की। मो. ग्यास और पूर्व में पकड़े गए अन्य आरोपियों के मोबाइल से मिले नंबरों और डाटा के आधार पर पुलिस अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

उधर, लखनऊ की गुसाईगंज जेल में बेटे से मुलाकात कर लौटे पिता तौफीक ने दावा किया कि ग्यास ने उन्हें बताया कि उसने सोशल मीडिया पर एक धार्मिक पोस्ट की थी, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

तौफीक के अनुसार, एटीएस ने ग्यास के खिलाफ पांच मई को यूएपीए समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने कहा कि उनका बेटा किसी भी देश विरोधी गतिविधि में शामिल नहीं है। तौफीक ने सरकार से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एटीएस ने ग्यास और तौफीक के मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एटीएस और एसटीएफ की टीमें बृहस्पतिवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर देखी गईं। टीमें ग्यास से जुड़ी जानकारी और उसके दोस्तों के बारे में जानकारी जुटा रही थीं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई के इशारे पर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमले की योजना बनाने वाले दो आतंकियों से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि ग्यास भी उसी गैंग के लिए सूचनाएं देता था।

हालांकि एएसपी अनुराग सिंह ने कहा कि एटीएस ने उनके साथ कोई जानकारी साझा नहीं की है। मुकदमे के अनुसार ग्यास पर यूएपीए समेत कई धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed