{"_id":"582f56e14f1c1b5536901976","slug":"annual-function-of-dma","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को दिया नया नजरिया का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को दिया नया नजरिया का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 19 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के दयावती मोदी अकादमी के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नए नजरिए के दौर में बच्चों ने ज्ञान और प्रतिभा के सदुपयोग की रूपरेखा दर्शायी। दयावती मोदी अकादमी का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को एमडीपीएल असेम्बली हॉल, मोदीसिटी में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने नए जमाने में आत्मविश्वास और सफलता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रस्तुत की। लाइट एंड साउंड की डिजीटल प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अतुल प्रकाश, प्रेसीडेंट लीगल एंड टेक्सेशन विनोद ढ़ींगरा, चीफ फाइनेंस कंट्रोलर एके तायल, प्रेसीडेंट मोदीसिटी अखिलेश सक्सेना, जनरल मैनेजर हयूमन रिसोर्स विद्या छाबड़ा, डा. ट्स्टी अर्चना शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। फिर बच्चों ने अपनी आम जिंदगी की झलक दिखाई। स्कूल में पढ़ाई का प्रेशर और घर में माता-पिता की अपेक्षाओं में कैसे बच्चों का बचपन दबता चला गया। चाह कर भी मन की बात घर वालों से न कह पाए। कहनी भी चाही तो घरवालों ने अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
इसी उधेड़बुन में कुछ अनचाहे रास्तों पर चले गए। देर रात तक पार्टी मनाई, घरवालों को पता लगा तो जल्दबाजी में घर जाते-जाते कार से सड़क दुर्घटना हो गई। इस दृश्य पर जाने नहीं देंगें तुझे गीत की प्रस्तुति ने दर्शकों की आंखों में आंसू ला दिए। मानवीय मूल्यों का संदेश देने के बाद अब नया नजरिया शुरू हुआ। जो बच्चे जिस स्कूल में पढ़ते थे वे अब बड़े होकर उसी स्कूल के वार्षिकोत्सव में अतिथि बनकर आए और लोगों के समक्ष बच्चों को उनकी प्रतिभा और रूचि के अनुसार समझने की सूझ विकसित करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
बच्चों की प्रतिभा को न दबाएं, उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें। इसी के साथ ग्रांड फिनाले में हम अपना नजरिया रखते हैं, गीत पर करीब चार सौ बच्चों ने एक साथ मंच पर प्रस्तुति दी। इस दौरान दर्शक भी झूम उठे। समारोह में स्टेज पर बच्चों ने लाइट एंड साउण्ट की डिजीटल प्रस्तुति दी। चाहे आकाश के सितारों का दृश्य हो या भारत के नक्शे में एकता का संदेश देते बच्चे, सभी की डिजीटल प्रस्तुति देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
प्रधानाचार्या डा. सुमन तोमर ने मोदीसिटी के संस्थापक डा.एम के विजन के बारे में बताया और सभी को नए जमाने के साथ आगे बढ़ने को प्रेरित किया। अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यकत किया। इस अवसर पर तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। डीआईजी सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर प्रवीन कुमार, कमांडेंट राजेश वत्स, बीएसए एसके तिवारी, ज्वाइंट डायरेक्टर माइनोरिटी आरपी सिंह, एआटीओ एके जैसेल, विजय अग्रवाल, मीनाक्षी गुप्ता, तमाम स्कूलों के प्रधानाचार्य समेत तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।