फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   animal smuggalar injured in clash

पुलिस मुठभेड़ में इनामी गोकश घायल, एक फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
animal smuggalar injured in clash
पटवाई (रामपुर)। गोकशी करने जा रहे दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। सूचना पाकर एसपी भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बदमाश से पूछताछ की।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी वीरेंद्र सिंह और पटवाई थाना प्रभारी अमरीश कुमार संयुक्त रूप से मंगलवार देर रात को सूचना के आधार पर पटवाई थाना क्षेत्र के ठाकुरद्वारा मंडोली चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आ रहे दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिए और फरार होने लगे। जिस पर पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में बदमाश जुबैर निवासी घेर मरदान खां निवासी के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से बदमाश घायल अवस्था में घटनास्थल पर गिर गया, जबकि पीछे बाइक पर बैठा दूसरा बदमाश नवाब नूर निवासी घेर नज्जू खा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस मुठभेड़ में एक कांस्टेबल सचिन भी घायल हुआ है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हालत गंभीर होने पर घायल बदमाश को चिकित्सकों ने हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त दोनों बदमाश गोकशी की घटना करने जा रहे थे। बताया गया कि मिलक में एक गोकशी के मुकदमे में वांछित चल रहा था और इस पर पच्चीस हजार का इनाम था। बदमाश के पास से एक अपाचे बाइक एक बारह बोर का अवैध तमंचा व दो कारतूस, वध करने वाली एक कुल्हाड़ी, एक छुरी व रस्सी बरामद की गई है। बताया गया कि इस शातिर अपराधी पर लगभग अट्ठारह मुकदमे विभिन्न धाराओं में पंजीकृत है और हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस दूसरे फरार अपराधी की गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed