{"_id":"669eeff4040b35f52f0a8a94","slug":"angered-by-lack-of-cleanliness-in-temples-hindu-organization-blocked-road-rampur-news-c-282-1-rmp1005-126277-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मंदिरों में साफ-सफाई न होने से नाराज हिंदू संगठन ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मंदिरों में साफ-सफाई न होने से नाराज हिंदू संगठन ने किया रोड जाम
Tue, 23 Jul 2024 05:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। मंदिरों में साफ-सफाई न होने से नाराज हिंदू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता बिलारी-शाहबाद मार्ग पर धरने पर बैठ गए, जिससे सड़क पर जाम लग गया। संगठन के लोगों से पुलिस प्रशासन की तीखी-नोक झोंक भी हुई। कड़ी मशक्कत के संगठन के लोग रोड से हटे।
कावंड़ यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से मुहैया कराई जाने वाली व्यवस्थाओं में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओ ने बिलारी-शाहबाद मार्ग को 45 मिनट के लिए जाम कर दिया। दरी बिछाकर रोड पर बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विहिप, बजरंग दल संगठन के लोगों का आरोप है कि प्राचीन शिव मंदिर पर पथ प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, कैमरों की व्यवस्था चौपट पड़ी हुई हैं। बिलारी-शाहबाद रोड पर गहरे गड्ढे है। इसी रास्ते से कावंड़िये आएंगे। इन गड्ढों को भरवाने के लिए लंबे समय से संगठन के लोग शिकायत कर रहे है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई बात सुनकर नहीं दी। जिस कारण पहले सोमवार को अव्यवस्थाओं के बीच जलाभिषेक किया गया। निराश्रित गोवंश पशु घूम रहे है। ट्रैफिक डायवर्ट होने के कारण एक पशु की मौत हो गई थी। पशु को इलाज कराने के लिए संगठन के लोग फोन करते रहे। लेकिन अधिकारियों ने फोन नही उठाया। इन सभी बातों से नाराज हिंदू संगठन के लोग आग बबूला होकर मजबूरन धरने पर बैठ गए। बीच रोड पर धरने पर बैठने के कारण बिलारी-रामपुर रोड पर दोनों ओर से चार किमी. लंबा जाम लग गया। धरने प्रदर्शन को देखकर पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। कोतवाल प्रिंस शर्मा, एसडीएम सुनील कुमार धरने पर पहुंच गए। इनके पहुंचने के बाद हिंदू संगठन के लोगों की तीखी नोक-झोंक हुई। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीएम के आश्वासन पर धरना दे रहे लोगों हटे। बाद में यातायात को संचालित किया। उधर धरने पर बैठे विहिप के नगर अध्यक्ष शोभित गुप्ता, अनुभव शर्मा, जोगेंद्र यादव, अर्जुन सिंह, आयुष चौबे, अजय कश्यप समेत सैकड़ों लोगों ने कहा यदि मांगे पूरी नहीं होती है, तो दोबारा धरना दिया जाएगा।