{"_id":"69a349bbbae14c41bd075493","slug":"amin-arrested-for-taking-bribe-of-rs-15000-in-shahabad-rampur-news-c-282-1-rmp1016-165328-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शाहबाद में 15 हजार रिश्वत लेता अमीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शाहबाद में 15 हजार रिश्वत लेता अमीन गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ता पांच दिन से हड़ताल पर हैं। इसके बाद भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अमीन प्रेम शंकर तिवारी को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
जाहिदपुर गांव निवासी हसमुद्दीन को अपनी बंदूक के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए नो ड्यूज प्रमाण पत्र पर आख्या रिपोर्ट लगवानी थी। आरोप है कि इस रिपोर्ट को लगाने के एवज में तहसील में तैनात अमीन प्रेमशंकर तिवारी ने उनसे 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। पीड़ित ने पांच दिन पहले एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई थी।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ट्रैप की तैयारी की। ट्रैप प्रभारी कृष्ण अवतार के नेतृत्व में टीम के सदस्य सादे कपड़ों में तहसील परिसर पहुंचे और एक अधिवक्ता के बिस्तर पर बैठकर निगरानी करने लगे। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही अमीन ने अपने कमरे में हसमुद्दीन से 15 हजार रुपये लिए तभी टीम ने अमीन के कमरे पर छापा मार दिया और उसे रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान तहसील परिसर में अफरातफरी मच गई। उस समय अधिवक्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। एंटी करप्शन टीम आरोपी अमीन को पकड़कर बाहर लाई तो धरना दे रहे अधिवक्ता ने वीडियो बनाते हुए कहा कि हमारे आरोप सही हैं। तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। एंटी करप्शन ब्यूरो टीम के प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।