फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Al-Nasr Club wins 3-0 in the Youngman Football League.

Rampur News: यंगमैन फुटबाल लीग में अलनसर क्लब की 3-0 से जीत

Mon, 21 Sep 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 21 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Al-Nasr Club wins 3-0 in the Youngman Football League.
टांडा। मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही यंगमैन फुटबाल लीग में रविवार को अलनसर क्लब और अरमान शाही क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अलनसर क्लब ने अरमान शाही क्लब को 3-0 गोल से शिकस्त देकर दो अंक हासिल किए।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत से ही अलनसर क्लब ने आक्रामक रुख अपनाया। लगातार हमलों के बीच 11वें मिनट में सेंटर फॉरवर्ड फैजान ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 26वें मिनट में अयाज ने दूसरा गोल दागकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। पहले हाफ की समाप्ति तक अलनसर क्लब दो गोल से आगे रहा।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में अरमान शाही क्लब ने वापसी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन अलनसर के डिफेंस ने उसके हमलों को नाकाम कर दिया। 52वें मिनट में फैजान ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों को गोल के अवसर मिले, लेकिन अरमान शाही क्लब के खिलाड़ी उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सके। अंत में अलनसर क्लब ने 3-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो गोल करने वाले अलनसर क्लब के फैजान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में मोहम्मद सईद सागर और अब्दुल रज्जाक की मौजूदगी रही। इस दौरान उबैस प्रिंस, शाहबुद्दीन, जुबैर आलम, राहत अली, ताहिर बफन और शाहरुख कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed