फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ajeetpur cricket won the match

अजीतपुर क्रिकेट क्लब ने 39 रनों से की जीत दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
ajeetpur cricket won the match
रामपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल क्रिकेट एकेडमी टूर्नामेंट में अजीतपुर क्रिकेट क्लब ने टांडा को 39 रनों से मात दे दी। पप्पू ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम 112 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार को मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के युवा नेता अभिषेक बालियान और अन्नू सक्सेना ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फूलों की माला पहनाकर टूर्नामेंट का प्रारंभ किया। दोनों टीमों से परिचय किया और दोनों को जीतने की बधाई दी। टांडा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। अजीतपुर क्रिकेट क्लब पहले पारी में पांच विकेट खोकर 152 रन बनाए, जिसमें सबसे अधिक पप्पू ने 68 रन,रेहान ने 25 रन और रिजवान हाजी ने 21 रन बनाए। 153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टांडा क्रिकेट क्लब ने शुरुआत में ही दो विकेट खो दिए। पूरी टीम 112 रन पर आउट हो गई। तौहीद ने 27 रन, शहजाद ने 19 रन और अख्तर ने 15 रनों का योगदान दिया। इस प्रकार अजीतपुर क्रिकेट क्लब ने 39 रन से यह मैच जीत लिया। इसके साथ ही अजीतपुर क्रिकेट क्लब ने सेमी फाइनल में प्रवेश किया। अंपायरिंग पवन यादव, मुदस्सर और गौरव यादव ने की। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना, उपाध्यक्ष हाजी सरफराज, विक्की सक्सेना, अमित ठाकुर, अमित श्रीवास्तव, पूर्व रणजी प्लेयर विनय शर्मा, मुजाहिद राय, सुल्तान खान, अनुज सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed