फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   after seven year canal open

एनएचएआई ने बंद कर दी नहर, सात साल बाद सिंचाई विभाग ने नहर खुलवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
after seven year canal open
रामपुर। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की ओर से साढे़ 7 साल पहले बंद की गई नहर रविवार को सिंचाई विभाग ने आखिरकार खुलवा ही दिया। जेसीबी से नहर की सफाई कराने के साथ ही स्लैब के नीचे के कंक्रीट ब्लॉक हटवाए गए। इससे अब नहर का पानी आगे जा सकेगा, जिससे क्षेत्र की करीब सात हजार कृषि भूमि की सिंचाई हो सकेगी।
विज्ञापन

एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने वर्ष 2013 के मध्य से 2016 के अंत तक नैनीताल हाईवे चौड़ीकरण के कार्य किया था। तब एनएचएआई ने नहर में कंक्रीट ब्लॉक लगा दिए थे, जिसकी वजह से नहर बंद हो गई थी। ये ब्लॉक इसलिए लगाए गए थे, ताकि निर्माण कार्य में दिक्कत न हो। एनएचएआई ने 2016 के अंत तक हाईवे चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया था। लेकिन, एनएचएआई ने अपना काम करने के बाद कंक्रीट ब्लॉक ऐसे ही नहर में छोड़ दिए।
विज्ञापन

एनएचएआई अफसरों के साथ ही सिंचाई विभाग के अफसरों ने भी इस ओर से आंखें मूंद लीं। अफसरों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा।
नहर से कंक्रीट के ब्लॉक न हटाने के कारण नहर का पानी आगे नहीं बढ़ सका और किसानों को निजी साधनों से सिंचाई करनी पड़ी। हैरत की बात ये है कि किसानों की लगातार मांग के बाद भी 5 साल साल तक नहर को चालू नहीं किया गया। लेकिन, अब सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सियाराम के सामने जब यह मामला आया तो उन्होंने तकनीकी जांच कराई। इसके बाद रविवार को वे जेसीबी और स्टाफ के साथ नहर पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नहर की बेहतर सफाई कराने के साथ ही कंक्रीट ब्लॉक हटाकर नहर को खुलवाया। अब इस नहर के जरिए करीब सात हजार हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इस नहर का पानी भमरौआ होते हुए शहजादनगर तक जाता है, जिससे किसानों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed