फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   after 38 days school open

38 दिन बाद स्कूल-कालेजों में लौटी रौनक, विद्यार्थियों ने जताई खुशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
after 38 days school open
रामपुर। कोरोना संक्रमण की वजह से बंद हुए स्कूल-कॉलेज 38 दिन बाद सोमवार को फिर से खुल गए। विद्यार्थियों के पहुंचने से स्कूलों में रौनक नजर आई। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए पढ़ाई प्रारंभ हो गई। हालांकि, पहले दिन स्कूल-कॉलेजों में उपस्थिति कम रही। कक्षा आठ तक के स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षण हुआ।
विज्ञापन

कोविड-19 की तीसरी लहर आने के बाद दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जिलेभर के स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया था। दिसंबर में नए साल की छुट्टियां घोषित की गईं। कोरोना की तीसरी लहर के कम होने पर शासन ने कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों और डिग्री कॉलेजों को सोमवार से खोलने का निर्णय लिया था। जबकि, कक्षा आठ तक के स्कूलों में फिलहाल ऑनलाइन शिक्षण कराने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देश पर सोमवार को यूपी बोर्ड और सीबीएसई के स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं में शिक्षण कार्य प्रारंभ किया। वहीं, शासन के निर्देशानुसार डिग्री कालेजों में भी शिक्षण शुरू हो गया।
विज्ञापन

कोरोना गाइड लाइन का पालन कर स्कूल खोले गए। शहर के सभी राजकीय इंटर कालेजों, मान्यता प्राप्त स्कूलों और सीबीएसई के स्कूलों मेें गेट पर भी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। प्रत्येक छात्र-छात्रा को मास्क लगाकर ही कॉलेज में प्रवेश दिया गया। कक्षाओं के बाहर रखे सैनिटाइजर से बच्चों ने हाथों को सैनिटाइज किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बच्चों को कक्षा में बैठाया गया। स्कूल खुलने का आदेश आने से पहले ही स्कूलों में साफ-सफाई कर कक्षाओं को सैनिटाइज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed