फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accusation of rape after promise of marriage; case registered against three.

Rampur News: शादी का वादा कर दुष्कर्म का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 04 Sep 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 04 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Accusation of rape after promise of marriage; case registered against three.
भोट। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तीन लोगों पर शादी का वादा कर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उसका रिश्ता नूरपुर गांव निवासी तालिब के साथ तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद उसका तालिब के घर आना-जाना शुरू हो गया। आरोप है कि तालिब ने शादी का झांसा देकर अपने साथी तस्दीक और बहनोई अली की मदद से उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। करीब चार माह पहले तालिब ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद 12 मई 2026 को आरोपियों ने फोन कर उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि उसकी वाइस रिकॉर्डिंग भी वायरल कर दी गई, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed