फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Abdullah Azam along with others protest at Gandhi Samadhi in Rampur

गांधी समाधि पर सपाइयों का धरना: अब्दुल्ला बोले- रामपुर में अधिकारों का हो रहा हनन, ऐसा करना क्या गलत है?

Sun, 28 Aug 2022 07:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Aug 2022 07:56 PM IST
सार

धरने की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हटने के लिए कहा, जिस पर अब्दुल्ला आजम ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चार लोगों का गांधी समाधि पर खड़े होना कोई अपराध तो नहीं है।

विज्ञापन
Abdullah Azam along with others protest at Gandhi Samadhi in Rampur
हाथों में पोस्टर लेकर विरोध दर्ज कराते अब्दुल्ला व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में 27 अगस्त को धरने की अनुमति न देने और धारा 144 लागू करने के विरोध में सपाई सड़कों पर आ गए। इस बीच स्वार सीट से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम चमरौआ विधायक समेत चार लोग हाथ में तख्ती पकड़कर गांधी समाधि पर खड़े हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हटने के लिए कहा, जिस पर अब्दुल्ला आजम ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चार लोगों का गांधी समाधि पर खड़े होना कोई अपराध तो नहीं है। हम यहां सिर्फ खड़े हैं और हमारा यहां रुकने का समय तय है। बोले कि रामपुर में तो पहले से ही लोगों के संवैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है। बाद में अफसरों के समझाने और तय समय पूरा होने के बाद वे वहां से चले गए।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने 27 अगस्त से आंबेडकर पार्क में सात दिन के विरोध प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी। जिस पर जिला प्रशासन ने अनुमति देने इनकार कर दिया। साथ ही रामपुर में धारा 144 लागू कर दी। जिसके तहत किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन और चार लोगों से अधिक लोग जमा होने पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन

रविवार को सपा नेता आजम खां के बेटे व स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम, चमरौआ सीट से विधायक नसीर अहमद खां, लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी रहे आसिम राजा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल दोपहर करीब दो बजे गांधी समाधि स्थल पर पहुंच गए। जहां उनके हाथों में एक-एक तख्ती थी। जिस पर लिखा था कि 27 अगस्त के धरने को रोकने के लिए जनपद रामपुर में धारा 144 लागू करना लोकतंत्र और संविधान पर कुठाराघात है। जिसकी हम घोर निंदा करते हैं।

ये भी पढ़ें- महिला से चलती कार में दरिंदगी: विवाहिता को बेहोश कर गाड़ी में किया दुष्कर्म, सड़क किनारे छोड़ा, पति से है बैर

मामले की जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस इंस्पेक्टर लव सिरोही, थाना कोतवाली इंस्पेक्टर गजेंद्र त्यागी गांधी समाधि पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी जानकारी प्रशासनिक अफसरों को दी। जिसके बाद नगर मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा भी वहां पहुंच गए। उन्होंने विधायक को समझाया। कहा कि बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जो गलत है। अब्दुल्ला आजम ने कहा कि हम किस कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। कोई नारेबाजी हो रही है क्या। हमारा समय निश्चित है। जिसके बाद हम चले जाएंगे।

विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि ये भी एक तरह से प्रदर्शन ही है। आपको हटना होगा, लेकिन तब तक उनका समय पूरा हो गया, जिसके बाद वे चले गए। इस दौरान अब्दुल्ला आजम ने कहा कि रामपुर जिला प्रशासन संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रहा है। लोकतंत्र में हमें विरोध करने तक की इजाजत नहीं मिल रही है। क्या हालात हो गए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर भी कई कटाक्ष किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed